Wednesday , April 17 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ‘रेवड़ियां’ बंटने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान!

‘रेवड़ियां’ बंटने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान!

  • कांग्रेसी नेता हरीश धामी के बाद नवप्रभात ने भी मेनिफेस्टो अध्यक्ष पद किया अस्वीकार

देहरादून। प्रदेश में आगामी मिशन 2022 यानी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा चुनावी फेरबदल कर सबको खुश करने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी विरोध से सुर उठ रहे हैं। पहले धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा चुनाव कमेटी की कुछ नई नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने की धमकी देने की चर्चा थी और अब कांग्रेसी नेता हरीश धामी के बाद अब विकासनगर के पूर्व विधायक नवप्रभात ने भी इस फेरबदल पर ऐतराज जताया है।
पूर्व विधायक नवप्रभात की नाराजगी बरकरार है। उनको प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया से बातचीत में नवप्रभात ने बताया कि जब चुनाव किसी चेहरे को सामने रखकर लड़ा जाना है तो मेनिफेस्टो बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर होनी चाहिए। उन्होंने मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष पद अस्वीकार किए जाने के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत करा दिया है।
अब कांग्रेस विधायक हरीश धामी का कहना है… ‘मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है और न ही मैंने पार्टी छोड़ने का कोई बयान दिया है। हमने जो मांगा था वह हमें मिल गया है।’ उन्होंने कहा कि हम 2022 मैं हरीश रावत के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहते थे। अध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण नेता की नियुक्ति के साथ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को बनाए जाने की मांग कर रहे थे। कुछ पदों पर जरूर ऐसे लोगों की नियुक्ति कर दी गई है जो नहीं की जानी चाहिए थी। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जरूर नाराजगी है।
हालांकि पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जहां हरीश रावत खुश किया गया तो वहीं कुमाऊं से भुवन कापड़ी और तिलक राज बेहड़ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष पद से विदा हुए प्रीतम सिंह को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है। गढ़वाल से पूर्व विधायक प्रो. जीत राम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया तो वहीं रंजीत रावत को भी यह अहम जिम्मेदारी मिली। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस समन्वय समिति की कमान सौंपी गई। इसी तरह नव प्रभात, प्रदीप टम्टा, नेता प्रतिपक्ष स्व. इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश को भी महत्व दिया गया। इसके बावजूद कई नेताओं की उपेक्षा से कांग्रेस में असंतोष की लहर दिख रही है।
उधर आज शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली में राहुल गांधी से मिले। उनके साथ पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने गणेश गोदियाल को शुभकामनाएं दीं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply