Wednesday , February 4 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में 400 लोगों पर FIR, वीडियो फुटेज से पहचान कर रही पुलिस, जानें पूरा मामला

देहरादून में 400 लोगों पर FIR, वीडियो फुटेज से पहचान कर रही पुलिस, जानें पूरा मामला

देहरादून। राजधानी देहरादून के घंटाघर पर जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह जाम बजरंग दल के नेता विकास वर्मा की हिरासत के विरोध में लगाया गया था। घटना के बाद पुलिस अब वीडियो फुटेज के माध्यम से दोषियों की पहचान करने में जुटी है।

दरअसल, बीते बृहस्पतिवार को बदायूं की एक किशोरी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए देहरादून आई थी। उसका यह दोस्त भी बदायूं का ही रहने वाला था। इसकी भनक एक पक्ष को लगी तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। इस बात से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आए। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो दोनों से पथराव किया गया। जैसे-तैसे मामला देर रात शांत हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग नामजद भी थे।

इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें बजरंग दल के नेता विकास वर्मा भी शामिल थे। विकास वर्मा की हिरासत की खबर जब स्थानीय व्यापारियों को लगी, तो उन्होंने बाजार बंद कर विरोध जताया। इसके बाद व्यापारी और अन्य लोग घंटाघर पहुंचे और वहां जाम लगा दिया, जिससे शहर का मुख्य इलाका लगभग चार घंटे तक बाधित रहा। घंटाघर पर जाम के दौरान सैकड़ों लोग जमा हो गए थे, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए काफी प्रयास किया और अंततः जाम को समाप्त करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और शहर कोतवाली में 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …