देहरादून। यहां एक सिरफिरे ने एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी। दो दुकानों और एक ठेली को भी फूंक डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान निवासी ब्राह्मणवाला बताया। कोतवाली और पटेलनगर थाना दोनों जगह उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस हिरासत में आरोपी इमरान ने बताया, ‘मैंने देहरादून फूंक दिया’। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पूछताछ में उसे ऐसा करने की वजह पूछी तो कहने लगा कि उसकी पत्नी नहीं आई तो देहरादून को आग लगा दी।उसने पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के फालतू लाइन में एक लोडर में आग लगाई। दो बाइक फूंक डाली। इसके पास ही खड़ा एक जनरेटर भी जला डाला। फिर दून अस्पताल के पास एक ऑटो को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पटेलनगर में आईएसबीटी के पास दो दुकानों, एक ठेली और एक बाइक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में जुटी है।