Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चिपको आंदोलन की प्रेरणास्रोत गौरा देवी का मनाया जन्मोत्सव

चिपको आंदोलन की प्रेरणास्रोत गौरा देवी का मनाया जन्मोत्सव

देहरादून। आज रविवार को डेरावाल भवन मैं विलुप्त  प्राय: पर्वतीय लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रचार-प्रसार हेतु समपिर्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था “शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति”  के तत्वावधान में चिपको आंदोलन की प्रेरणास्रोत गौरा देवी जी के 95वें जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
कार्यक्रम मैं पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्य हेतु ऊमेश्वर सिंह रावत जी (उप मुख्य वार्डन, नागरिक सुरक्षा संगठन, देहरादून,) को “शैल पुत्र” सम्मान तथा कला एवं संस्कृति हेतु बी. मोहन नेगी जी को “शैल पुत्र” सम्मान (मरणोपरान्त) प्रदान किया गया, मोहन नेगी जी का सम्मान उनकी पुत्री हिमानी चौहान ने प्राप्त किया, इस अवसर पर हिमानी चौहान ने अपने पिता को सम्मानित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त  किया। ऊमेश्वर सिंह रावत ने कहा संस्था ने ‘शैल पुत्र’ सम्मान देकर ज़िम्मेदारी को ओर बढा दिया है।
इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक खजान दास, विशिष्ट अतिथि विशाल गुप्ता, अध्यक्ष भाजपा  अम्बेडकर मण्डल, संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस. चन्द्रा, संरक्षिका एडवोकेट सवित्री काला ‘सवि’ द्वारा दीप प्राजवलित कर गौरा देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्जित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। अपने सम्बोधन में अतिथियों ने पर्यावरण के प्रति संस्था के  कार्य की सरहना करते हुये गौरा देवी के नाम पर पार्क हेतु आश्वासन दिया।
गौरा देवी जी के जीवन पर परिचर्चा करते हुये चन्दन सिंह नेगी, पायल आर्य, शिवम डोभाल, विनित कुमार ने अपने विचार रखे। साथ ही गौरा जी पर कविता पाठ किया। स्वामी एस. चन्द्रा ने बताया कि संस्था गत 2007 से गौरा देवी जी का जन्मोत्सव मना रही हैं। इसी क्रम संस्था में अभी तक 25 विभूतियों को शैल पुत्र/ शैल पुत्री सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं, ज़िसमें सर्व जीत सिंह नेगी, शिव प्रसाद पोखरियाल, ललिता चन्दोला वेष्णव, चन्द्र सिंह राही, मंगलेश घिल्डियाल-आईएएस, सावित्री काला, भारती पांडेय, चन्दन सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह बिष्ट, हरक सिंह रावत (पीसीएस) अरविंद शेखर, सुरेन रावत, शूरवीर सिंह रावत, अमन रहमान, गजेंद्र रमोला, विनोद उनियाल आदि प्रमुख को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आदित्य नय्यर, गायत्री भण्डारी, अनुराधा सुंद्रियाल, अनिता देवरानी, ललिता नौडियाल, गजेंद्र रमोला, नवीन मेहांदिरत्ता, अभ्यंश चन्द्रा, देवेन्द्र शाह, सेवक सिंह, योगेश खेतवाल, आदि उपस्थित रहे       

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply