Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री जी पांव में मास्क पहन भगा रहे कोरोना!

देहरादून। आजकल कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरनन्द की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में मंत्री जी एक अन्य मंत्री सुबोध उनियाल के साथ चर्चा में व्यस्त हैं। इस दौरान यतीश्वरनन्द जी ने पांव पर मास्क लटकाया हुआ है। 
यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है और कांग्रेस इस पर तल्ख प्रतिक्रिया की है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने अपने फेसबुक पेज पर फ़ोटो पोस्ट की है। साथ मे उन्होंने टिप्पणी की है कि उत्तराखंड के मंत्री यतीशवरानन्द जी की गंभीरता देखिए, पैर को मास्क पहना रखा है और मुंह पर एक के भी नहीं। 
उनकी इस पोस्ट पर जो टिप्पणियां आ रही हैं, वे धामी सरकार के मंत्रियों को असहज करने वाली हैं। लोग प्रश्न उठा रहे हैं कि लोगों को मास्क पहनने की सलाह देने वाले मंत्री व पार्टी के नेताओं ने मास्क क्यों नहीं पहना है। मास्क पहनने की जिम्मेदारी केवल जनता की है।

Leave a Reply