Thursday , June 20 2024
Breaking News
Home / अपराध / बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, अजय गुप्ता के फोन से पुलिस को मिले अहम सुराग

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, अजय गुप्ता के फोन से पुलिस को मिले अहम सुराग

देहरादून। बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में अब एक और नया मोड़ सामने आया है। साहनी आत्महत्या के मामले में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता के खिलाफ पुलिस को लगातार साक्ष्य मिल रहे हैं। अब अजय गुप्ता के मोबाइल से पुलिस को एक ऑडियो मिला है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में अजय गुप्ता बिल्डर बाबा साहनी को धमकी दे रहा है। इसी धमकी के बारे में आत्महत्या से पहले बिल्डर साहनी ने पुलिस को लिखित रूप में शिकायत भी दी थी।

आपको बता दें कि बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वायड कर रही है। वहीं दूसरी ओर जीजा-साले अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर आ गए हैं। अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता इस वक्त जेल की सलाखों के पीछे हैं। माना जा रहा है कि अटैचमेंट की कार्रवाई में साहनी के ये दो प्रोजेक्ट भी आ सकते हैं। इससे निवेशकों को भी बड़ा झटका लगने के आसार नजर आ रहे हैं।

बता दें 24 मई को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। साहनी के पास से मिले सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

साहनी ने सुसाइड नोट में आरोप लगाए थे कि उन्होंने कांप्लेक्स के निर्माण के लिए अनिल गुप्ता से साझेदारी की थी। लेकिन इस बीच अजय गुप्ता ने दखलअंदाजी करते हुए उन पर पूरा प्रोजेक्ट अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगा। बिल्डर साहनी के आत्महत्या के बाद सामने आया की सुसाइड से पहले 16 मई को उन्होंने पुलिस को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: प्रेमिका के घर पर फंदे से लटका मिला प्रेमी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव …

Leave a Reply