Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: आंगन में सो रही महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: आंगन में सो रही महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। लालपप्पड़ में देर रात एक महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू की। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिलीं जानकरी के अनुसार लालतप्पड़ निवासी कुलदीप कौर (54) पत्नी हरजीत सिंह आंगन में सो रही थी। इसी दौरान तीन लोग आंगन में आ धमके। दो व्यक्तियों ने कुलदीप कौर के पैर दबाए और एक गला दबाने लगा। इसी दौरान उसके बगल में सो रही नातिन (बेटी की पुत्री) सिमरन जाग गई। वह अपने मामा जगदेव (कुलदीप कौर के पुत्र) को बुलाने के लिए कमरे की ओर दौड़ पड़ी लेकिन जब तक कोई पहुंचता तीनों भाग निकले। घटना के बाद परिजन कुलदीप कौर को जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों में से एक की पहचान आवेश अंसारी उर्फ छोटू निवासी लक्सर हरिद्वार के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि आवेश पिछले छह-सात माह से जगदेव की वर्कशॉप में ही काम कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जगदेव की शिकायत पर आवेश अंसारी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना स्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आवेश की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply