Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून : आवासीय स्कूल संचालक ने मासूम छात्रा से किया रेप

देहरादून : आवासीय स्कूल संचालक ने मासूम छात्रा से किया रेप


देहरादून। पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे बीच राजधानी में एक आवासीय स्कूल के संचालक ने एक 12 साल की मासूम छात्रा से दुष्कर्म किया। यह स्कूल एक एनजीओ के माध्यम से संचालित किया जाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस आवासीय स्कूल में रहने वाली एक महिला से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं। एसपी सिटी के अनुसार रविवार को एक महिला थाने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी 12 वर्षीया बेटी भी इस स्कूल में पढ़ती है।
उसने आरोप लगाया कि स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में तत्काल पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे बच्चों के साथ भी तो गलत काम नहीं हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके साथ यहां पर एक महिला भी रहती है। ऐसे में उसकी संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले से संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply