Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पंतनगर के क्वारंटीन सेंटरों से चार संदिग्ध फरार, मचा हड़कंप

पंतनगर के क्वारंटीन सेंटरों से चार संदिग्ध फरार, मचा हड़कंप

पंतनगर (नैनीताल)। आज बृहस्पतिवार सुबह पंतनगर के टैगोर भवन से तीन युवक और अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह से एक को मिलाकर कुल चार युवक फरार हो गए, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चारों युवक सितारगंज निवासी बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से 24 साल के बीच बताई गई है।
गौरतलब है कि टैगोर भवन छात्रावास में 24 जून से शक्ति फार्म सितारगंज निवासी तीन युवक क्वारंटीन किए गए थे। ड्यूटीरत कर्मचारियों ने 25 जून की सुबह गणना की तो कमरे में नहीं पाए गए। बताया जा रहा है कि तीनों कमरे की जाली तोड़कर भागे हैं।
इनके नाम मोनू राय, चंदन शाह और आकाश बताये गये हैं। ये 24 जून को जनपद रामपुर से आए थे, टैगोर भवन छात्रावास में क्वारंटीन किए गए थे। अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह में क्वारंटीन किया गया किशोर एक मुकदमे में वांछित था। चारों का बृहस्पतिवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाना था, लेकिन उससे पहले ही फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply