ओवैसी के काफिले पर फायरिंग, एक हमलावर पुलिस की गिरफ्त में
team HNI
February 3, 2022
चर्चा में, राष्ट्रीय
173 Views
गाजियाबाद। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर पांच गोलियां चलाई गई। वह हापुड़ जिले के पिलखुवा में एक सभा कर गाजियाबाद की तरफ लौट रहे थे। गाजियाबाद में डासना टोल प्लाजा के नजदीक उनके काफिले पर पांच गोलियां चलाई गईं। उनकी कार पर गोलियों के निशान साफ दिख रहे हैं। घटना के बाद ओवैसी ने कहा कि मैं सुरक्षित हूं। हापुड़ एसपी दीपक भुकर ने बताया कि ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे हथियार भी बरामद कर लिया है। जबकि उसका एक साथी भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
2022-02-03