Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / मोदी सरकार और भाजपा पर राहुल का करारा वार, कहा….!

मोदी सरकार और भाजपा पर राहुल का करारा वार, कहा….!

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक रैली के दौरान राहुल ने भाजपा की विचारधारा पर हमला बोला और कहा कि भारत में ये एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। भारत के बाहर की शक्तियां हमारी ओर देखकर कहती है कि भारत कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा, “चीन की सेना लद्दाख में इसलिए घुस पाई क्योंकि भाजपा और हमारे प्रधानमंत्री ने उनके घुसने के बाद देश से कहा कि कोई अंदर नहीं आया है।
राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान कई विचारधाराओं, भाषाओं, संस्कृतियों का एक गुलदस्ता है। लेकिन भाजपा के लोग चाहते हैं कि इन सब पर एक ही विचारधारा शासन करे। लेकिन कल मैंने संसद में भी कहा है कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम भाजपा को दिखाएंगे कि असली हिंदुस्तान क्या है?

उन्होंने कहा, “आज ये चाहते हैं कि जिन करोड़ों लोगों ने इस देश को बनाया है उन्हें परे कर दिया जाए और 100-200 लोगों को देश का पूरा धन पकड़ा दिया जाए। भारत में 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश की 40% आबादी से ज़्यादा धन है।”
राहुल ने भाजपा सांसदों की ओर से 70 वर्षों के कांग्रेस के कार्यकाल को लेकर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जब ये सवाल पूछते हैं कि 70 सालों में देश में क्या हुआ। तब ये हमारे किसान, उनके माता-पिता, मज़दूरों, कारीगरों, हमारे छोटे व्यवसायियों का अपमान करते हैं। कांग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते हैं। भारत की गरीब जनता ने ‘खून-पसीना’ देकर वर्षों का बदलाव किया है।”

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply