जीजीआईसी ज्वालापुर में शुरू हुआ डिजिटल लैब
हरिद्वार से दीपक मिश्रा
आज गुरुवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में एनजीओ डब्ल्यूपीपी के सौजन्य से डिजिटल लैब का उद्घाटन अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट व मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस डिजिटल लैब में 30 कंप्यूटर, पूरा फर्नीचर, एक प्रोजेक्टर, एक इनवर्टर, लैब, सुसज्जित स्मार्ट क्लास को प्रधानाचार्य पूनम राणा को हस्तांतरित किया गया। डब्ल्यूपीपी की प्रोग्राम डायरेक्टर जनरल रमा अय्यर तथा कॉलेज में इस प्रोजेक्ट को देख रही लीड इम्पैक्ट आयुषी चतुर्वेदी पूरे कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से ऑनलाइन रही।

