Thursday , May 16 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड के इन 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट..

उत्तराखंड के इन 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट..

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन आज मैदानी इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन इलाकों में बारिश के आसार भी हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 34. 02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जंगल में बढ़ रहे आग के मामले
मौसम के शुष्क होने की वजह से ही उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं। मौसम की नर्मी से ही यह आग बुझ सकती है. शुक्रवार को जंगलों में आग लगने के 64 मामले सामने आए जिनमें गढ़वाल मंडल के 30 और कुमाऊं मंडल के 29 जबकि वन्य जीव क्षेत्र में 5 मामले शामिल हैं।

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply