Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / व्यापारी नेता सुभाष चंद और कमल ब्रजवासी का किया सम्मान

व्यापारी नेता सुभाष चंद और कमल ब्रजवासी का किया सम्मान

हरिद्वार से दीपक मिश्रा

शिव मूर्ति व्यापार मंडल ने आज नव मनोनीत प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ व्यापारी नेता सुभाष चंद और नव मनोनीत पार्षद शहर व्यापार मण्डल अध्यक्ष कमल ब्रजवासी के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। शिवमूर्ति व्यापार मंडल के महामंत्री राजु मनोचा के तत्वाधान और संचालन में हुए कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों की भारी संख्या जुटी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्र शेखर कुर्ल ने व्यापारी वर्ग को प्रदेश कार्यकारणी में प्रतिनिधित्व देने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि सुभाष चंद इस सम्मान के सच्चे दावेदार थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम को शहरी विकासमंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, शहर व्यापार मंडल के महामंत्री प्रदीप कालरा, मध्य हरिद्वार भाजपा मंडल अध्यक्ष एड• राजकुमार, सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा, आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शहर महामंत्री श्री प्रदीप कालरा ने बताया कि सुभाष जी और बृजवासी जी के नेतृत्व में शहर व्यापार मंडल ने सप्ताहिक बंदी को प्रशासन को पर दबाव डालकर बंद करवाया और देवपुरा से लेकर सप्त ऋषि तक सप्ताहिक बंदी खत्म कर दी गई
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी राजेन्द्र भट्ट, जुगल किशोर अरोड़ा, नीरज जैन, अनिल अरोड़ा, सुनील तलवार, नीरज मनचंदा, तरुण आहूजा, कपिल अरोड़ा, हिमांशु गुप्ता, गुलशन अरोड़ा, कुलदीप ग्रोवर निखिल कुमार अजय कुमार सोनू सेंटी अरोड़ा, मनचंदा जी, बबली भाई अनिल अरोड़ा, नीरज जैन, अरविंद अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन अग्रवाल, सदन लाल साहू, जितेंद्र चौरसिया नाथीराम सैनी आदि व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरीबदासीआश्रम के महंत व संचालक रविदेव शास्त्री, आचार्य हरिहरानंद जी शास्त्री, व महंत दिनेश दास जी ने संयुक्त रूप से की।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply