थराली: कार हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर
team HNI
October 8, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में
139 Views
थराली से हरेंद्र बिष्ट।
ग्वालदम- थराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाला गांव के पास एक हुंडई कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चालक शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर सांय करीब पौने पांच बजे बैजनाथ बागेश्वर से अपने घर देवराड़ा,थराली वापस लौट रहे पेशे से शिक्षक दांपति की कार यूके 11-8384 थराली से करीब 8 किमी ग्वालदम की ओर थाला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे शिक्षक नंदन सिंह गुसाईं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं। जबकि उनकी पत्नी मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।जिसे उपचार के लिए सीएचसी थराली लाया गया हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उपजिला अधिकारी केशर सिंह नेगी एवं थराली थानाध्यक्ष ध्वजबीर सिंह पंवार अपनी टीमों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
2020-10-08