हरिद्वार। आखिरकार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीते चार महीने से चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। यूजीसी ने विवादित रहे पूर्व कुलपति प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री को बर्खास्त कर उनको कुलपति आवास खाली करने का भी अल्टीमेटम दे दिया गया है। इस कार्रवाई से पूर्व कुलपति समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।
दुनियाभर में मशहूर गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय देश की उन चुनिंदा और सबसे पुरानी विश्वविद्यालयों में से एक है, जहां से निकलकर कई बड़ी हस्तियों ने देश और दुनिया में विवि का नाम रोशन किया है। जब से पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्र कुमार यहां से गए और प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने विवि की बागडोर संभाली, तभी से उन पर तरह-तरह के आरोप लगते रहे हैं
इसके पीछे चाहे दसवीं की दो मार्कशीट दाखिल करने का मामला हो या फिर विवि में कई गलत निर्णय लेकर आर्थिक अनियमितताओं का आरोप हो। हालांकि कुछ समय पहले विवि में की गई नियुक्तियां भी सवालों के घेरे में थी। अपने चहेतों को लाने के लिए पूर्व से नौकरी करते आ रहे कुछ शिक्षकों को उन्होंने नियम कानून ताक पर रख छुट्टी वाले दिन बिना किसी ठोस कारण के हटा दिया था। उनके स्थान पर जिन लोगों की नियुक्ति की गई, वो भी नियम विरुद्ध थी। जिसके बाद मामला यूजीसी कार्यालय तक पहुंचा।
इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष हाई पावर समिति का गठन किया गया। जिसने गुरुकुल कांगड़ी विवि में आकर भी दो बार मामले की गहनता से जांच की। इस समिति में कुछ विवि के वाइस चांसलर अंडर सेक्रेटरी भी शामिल किए गए थे। इन लोगों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यूजीसी ने उन्हें पहले सस्पेंड किया और अब टर्मिनेट भी कर दिया है।
अब विवि प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से आवास खाली करने का नोटिस भी जारी कर दिया है। गुरुकुल कांगड़ी विवि के रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने बताया कि यूजीसी की ओर से पूर्व कुलपति रूप किशोर शास्त्री को टर्मिनेट कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कुलपति आवास को तत्काल खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं।
Home / उत्तराखण्ड / आखिरकार नप ही गये गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व कुलपति रूप किशोर, यूजीसी ने किया बर्खास्त
Tags GURUKUL KANGRI UNIVERSITY HARIDWAR
Check Also
उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …
Hindi News India