Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / मनोरंजन / हनी सिंह करेंगे नेहा-टोनी कक्कड़ के साथ नया गाना रिलीज

हनी सिंह करेंगे नेहा-टोनी कक्कड़ के साथ नया गाना रिलीज

हनी सिंह जल्द ही अपनी नई एल्बम ‘कांटा लगा’ के साथ वापसी करने वाले हैं। गाने के पोस्टर में उन्हें नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के साथ दिखाया गया है।

रैपर और संगीतकार हिरदेश सिंह यानि यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। शालिनी ने अपने 118 पन्नों के मुकदमे में हनी सिंह पर अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया।

वहीं 28 अगस्त को कोर्ट ने लगातार दूसरी बार पेश नहीं होने के चलते हनी सिंह को फटकार लगई थी। हनी सिंह ने कोर्ट से पेश ना होने की छूट मांगी है। रैपर के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते वो सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो पाएंगे। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।’ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर साढ़े 12.30 बजे हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया है।

About team HNI

Check Also

अब सलमान को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई। एक्टर सलमान खान और पिता सलीम खान को रविवार 5 जून को एक धमकी …

Leave a Reply