शासन की योजनाओं का मखौल उड़ाने व सरकारी आदेशों को नजरअंदाज करना तीन युवकों को उस समय भारी पड़ गया जब वह खुले में शौच करने जा रहे थे। जनपद की स्वच्छता अभियान की टीम की नजर जब इन पर पड़ी तो इन्हें समझाया और खुले में शौच ना करने की हिदायत दी किंतु वह फिर ये नहीं माने और जय किसान स्कूल के समीप खुले में शौच करने बैठ गए।
ऐसे में टीम के जिम्मेदारों ने तीनों युवकों को पुलिस जवान के साथ सोयतकलां थाने भिजवा दिया। वहां से पुलिस थाना प्रभारी अर्जुनसिंह पंवार ने तीनों पर 151 की कार्रवाई कर जेल भिजवा दिया। टीम में एडीईओ राधेश्याम गुप्ता, कृष्णकांत पाटीदार, शिवनारायण कारपेंटर, सचिव कालूराम पाटीदार, रोजगार सहायक गिरीराज विश्वकर्मा, सोयत थाने से बलराम जाट हेड कांस्टेबल शामिल थे। युवक देवीशंकर परमार, रामदयाल व ललित जायसवाल हैं। ये डोंगरगांव निवासी हैं। इन्हें खुले में शौच करने तथा शासन प्रशासन के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने वह जिम्मेदार अधिकारियों के आदेश हो की अवहेलना करने पर 151 की कार्रवाई कर जेल भेजा है।
source – Patrika
Hindi News India