चर्चा मेंराष्ट्रीय

महंगाई से मिली राहत, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें नई कीमत

नई दिल्ली। नवंबर की पहली तारीख को ईंधन की कीमतों में महंगाई से मामूली राहत मिली है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। दरअसल आज यानी एक नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देशभर में एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है। जून महीने से यह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में सातवीं कटौती है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में गिरावट के चलते सिलेंडर के दाम में यह कमी आ रही है। इन सभी कटौतियों को मिला दें तो 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 610 रुपये घट चुकी है। कीमतों में ताजा कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेडंर 1744 रुपये का हो गया है। यह पहले 1859 रुपये का था।

देश के चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें…

दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर अब 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा।

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1995.50 रुपये थी।

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह अब 1696 रुपये में लिया जा सकेगा।

चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर अब 1893 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2009.50 रुपये थी।

सरकार ने लोगों को राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी के दामों में कमी की है। हालांकि घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 115.50 रुपये घटा दिए हैं।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम…

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का भाव 1053 रुपये है। जबकि कोलकाता में 1079 रुपये, चेन्नई में 1068.5 और मुंबई में 1052 रुपये में 14.2 किलो वाला सिलेंडर मिल रहा है। बता दें कि भारत की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

Leave a Reply