Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / Maxima Max Pro X1 : भारत में लॉन्च, सूर्यकुमार बने ब्रांड एंबेसडर

Maxima Max Pro X1 : भारत में लॉन्च, सूर्यकुमार बने ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली। Maxima कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro X1 को लॉन्च कर दिया है। अपनी इस वॉच के साथ ही मैक्सिमा ने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने का एलान किया है। Maxima Max Pro X1 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से एक मेड इन इंडिया वॉच है। इसे 1,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस वॉच के साथ रियलटेक का चिपसेट RTL8762CK दिया गया है। साथ ही इसमें 3ATM रेटींग दी गई है यानी 30 घंटे तक पानी में रहने के बाद भी यह वॉच खराब नहीं होगी।

Maxima Max Pro X1 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में 2 इन बिल्ट गेम दिए गए हैं। इसके अलावा कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी हैं। Maxima Max Pro X1 के साथ 1.4 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है यानी कड़ी धूप में भी आपको परेशानी नहीं होने वाली है। Maxima Max Pro X1 को मिडनाइट पिंक और आर्मी ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। मैक्सिमा की इस वॉच में नेविगेशन के लिए दाहिनी ओर एक बटन दिया गया है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर करने की सुविधा है। ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए इस वॉच में SPo2 सेंसर भी दिया गया है। Maxima Max Pro X1 की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। क्लाउड के जरिए वॉच के साथ 100 से अधिक वॉच फेसेज मिलेंगे। वॉच का कुल वजन 30 ग्राम है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply