‘मोदी जी को दूसरे के बाथरूम में झांकने की आदत’
सपा-कांग्रेस के साझा कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं में महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने, यूपी के 10 लाख गरीबों को मकान देने, गरीबों के लिए स्मार्ट फोन, कौशल विकास, मुफ्त साइकिलें और मकान शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि यूपी में सबकी सरकार होनी चाहिए।
इसके अलावा नेताद्वय ने प्रधानमंत्री पर भी जमकर जुबानी निशाना साधा है।
राहुल ने पीएम को दूसरे के बाथरूम में झांकने वाला बताया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास ढाई साल बचे हुए हैं उन्हें जिस किसी की भी जन्मपत्री नकालनी है निकाल लें। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री को गूगल में सर्च करने और लोगों के बाथरूम में झांकने का शौक है। पत्रकार वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने सवाल पूछ रही जर्नलिस्ट से उलटा सवाल पूछा किया वो बताएं कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लिए ढाई साल में क्या किया है।
