Friday , March 6 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / मुंबई : 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, कई घायल

मुंबई : 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, कई घायल

मुंबई। मुंबई में शनिवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला कमला बिल्डिंग है। इमारत में लगी आग में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई बुरी तरह झुलस गए हैं। मरने वाले सभी सातों लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। वहीं 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस समय मौके पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौजूद हैं। बिल्डिंग में फंसे ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply