Wednesday , July 2 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी कार में घूमने आया था नोएडा का एक परिवार

दून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी कार में घूमने आया था नोएडा का एक परिवार

  • हादसे में दो परिजनों की मौके पर ही मौत और दो की हालत गंभीर

देहरादून/मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर आज रविवार सुबह एलकेडी मार्ग पर किमाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार कार में नोएडा से आये एक ही परिवार के लोग सवार थे। हादसे में जिनमें से दो परिजनों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है।
आज सुबह दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने गंभीर रूप से दोना घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बतया जा रहा है कि चारों लोग मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक परिवार नोएडा से मसूरी घूमने आया था। हादसे में नीरज त्यागी (55) पुत्र रामपाल सिंह, शगुन त्यागी (52) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर अशोक कुमार (35) और नीरज त्यागी की बेटी आरूषि त्यागी (27) गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply