Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / बड़ी खबर : पेट्रोल 9.50 और डीजल 7 रुपए हुआ सस्ता!

बड़ी खबर : पेट्रोल 9.50 और डीजल 7 रुपए हुआ सस्ता!

नई दिल्ली। आज शनिवार को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है। नए रेट आज रात 12 बजे से लागू होंगे। पिछले दिनों PM मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी।वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर इस साल 200 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। एक परिवार को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे। इसका फायदा 9 करोड़ परिवारों को मिलेगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इस ऐलान को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- ‘सरकार ने 60 दिन में पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपए की बढ़ोतरी की और अब 9.50 रुपए घटा रही है। वहीं डीजल की कीमतें 60 दिन में 10 रुपए बढ़ा दीं और अब 7 रुपए कम की जा रही है। सरकार लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करे।’

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply