चीन में मिला एक और नया वायरस, ले सकता है महामारी का रूप
चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। चीन और इटली समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की जान ले ली है और लाखों लोगों इसकी चपेट में हैं। वहीं अब चीन में वैज्ञानिकों ने फ़्लू के एक ऐसे नए स्ट्रेन की पहचान की है जिसमें महामारी का स्वरूप लेने की क्षमता है। फ़िलहाल पर्याप्त जानकारी के मुताबिक़, ये स्ट्रेन सुअरों में होता है लेकिन ये इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है।

