Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / लावारिस पशु काबू करने को ‘बीन’ बजाएंगे केजरीवाल!

लावारिस पशु काबू करने को ‘बीन’ बजाएंगे केजरीवाल!

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लावारिस पशुओं को पकड़ने वाले केजरीवाल सरकार ने एक नया प्रयोग किया है। इस दौरान नगर निगम के वाहनों में मधुर धुन बजती रहेगी, ताकि पशु वाहन के अंदर विचलित न हों। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बेसहारा घूमते पशुओं को पकड़ने के लिए अपने बेड़े में ऐसे पांच वाहनों को शामिल किया है। जल्द ही बाकी निगमों में भी यह पहल शुरू होने की उम्मीद है।
उत्तरी निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि लावारिस पशुओं के लिए नई पशु एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। इन गाड़ियों में लावारिस पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पशुओं को उतारने व चढ़ाने के लिए गाड़ी में हाइड्रोलिक सिस्टम लगाया गया है। पशु गाड़ी में विचलित न हों उसके लिए मधुर धुन का भी प्रबंध इन गाड़ियों में किया गया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सभी जोन के लिए ऐसी एक-एक पशु एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। ऐसी 6 पशु एम्बुलेंस चलाई जा रही हैं। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply