Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / नगालैंड से दर्दनाक तस्वीरें, एक साथ दफनाए गए 12 शव

नगालैंड से दर्दनाक तस्वीरें, एक साथ दफनाए गए 12 शव

नगालैंड में शनिवार और रविवार को सेना के ऑपरेशन में मारे गए 14 लोगों में से 12 के शवों को सोमवार रात एक साथ दफनाया गया। दफनाए जाने के दौरान की दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं। मृतकों के ताबूत के पास परिजन बेतहाशा रोते नजर आ रहे हैं। सभी 12 मृतक नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग गांव के थे।

आज के अन्य प्रमुख अपडेट्स..

सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से लोग परेशान
दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं बाधित होने से इलाज के लिए आए लोग परेशान हो रहे हैं। एक महिला ने बताया- ‘मैं अपने बच्चे के इलाज के लिए आई थीं। डॉक्टर कह रहे हैं कि पर्ची नहीं बनेगी। क्या करें? अब हम घर जाएंगे।’

भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में PM मोदी ने सांसदों को दी नसीहत
भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंटरी पार्टी मीटिंग दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में जारी है। मीटिंग में PM मोदी ने अपने सभी सांसदों को नसीहत दी है कि वे सदन में मौजूद रहें और लोगों के हित में काम करें। साथ ही संसद न आने वाले सांसदों को फटकार भी लगाई।

इससे पहले बैठक शुरू होने पर पीएम मोदी का सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर (बिरसा मुंडा का जन्मदिन) को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करने के लिए मिला। यह पहली बार है जब पार्टी की संसदीय बैठक संसद कॉम्प्लेक्स के बाहर हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्लियामेंटरी लाइब्रेरी बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा है।

623 पॉइंट्स बढ़त के साथ सेंसेक्स 57,347 पर, निफ्टी भी 17 हजार के पार निकला
कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स इस समय 623 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 57,347 पर कारोबार कर रहा है। वहीं 10.20 बजे निफ्टी भी 17 हजार के पार निकलकर 17,088 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 7 शेयर्स गिरावट में हैं। 23 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति 2-2% के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सन फार्मा, बजाज ऑटो भी तेजी में हैं।

ये भी पढ़ें..

गोरखपुर: विधायक विनय शंकर तिवारी और पूर्व सांसद कुशल तिवारी को बसपा ने पार्टी से किया निष्कासित

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

About team HNI

Check Also

जेल से ही चलेगी दिल्ली की सरकार, ED हिरासत से अरविंद केजरीवाल का दूसरा निर्देश…

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया भले ही ED हिरासत में हो, लेकिन काम …

Leave a Reply