चर्चा में

पीएम मोदी के रैली पर आतंकी हमले की आशंका, रॉकेट लांचर से हो सकता है हमला

सोमवार को मऊ में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर आतंकी हमला होने का अंदेशा खुफिया एजेंसियों ने जताया है। मऊ के एएसपी आर के सिंह ने कहा है कि रसूल पाटी और उसके सहयोगी पीएम के काफिले पर रॉकेट लांचर या विस्फोटक भरे वाहन से हमला करने की फिराक में है। रसूल पाटी गुजरात के दिवंगत गृह मंत्री हरेन पंड्या के मर्डर का आरोपी भी है।

मऊ के एएसपी आरके सिंह के मीडिया को बताया मऊ पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि मऊ जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का इलाका है। इस बार अंसारी बीएसपी के टिकट पर चुनावी मैदान में है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल की दूरी महज 100 मीटर है। कार्यक्रम स्थल के इई गिर्द अभी से ही सुरक्षा व्यवस्था के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। प्रधानमंत्री थ्री स्तरीय डी कवर एरिया के अंदर से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अभी से ही एसपीजी और पुलिस और पीएसी के जवानों ने कैंप कर लिया है।

पीएम का कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के छठे चरण के चुनाव प्रचार में सबसे पहले मऊ को जिले का चयन किया है। सोमवार को भुजौटी में इस जनसभा के लिए प्रधानमंत्री का आगमन दिन में 12 बजे से प्रस्तावित है।

Leave a Reply