Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पीएम मोदी के इस फैसले से 15,00,000 लोग हुए बेरोजगार
pm modi photos

पीएम मोदी के इस फैसले से 15,00,000 लोग हुए बेरोजगार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी के एक सर्वे में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद करीब 15 लाख लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी है। सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर एक कमाऊ व्यक्ति पर घर के चार लोग आश्रित हैं, तो इस लिहाज से केंद्र के इस फैसले से 60 लाख से ज्यादा लोगों के मुंह से रोटी का निवाला छीन लिया गया।

– सीएमआईई ने सर्वे में तिमाही-वार नौकरियों का आंकड़ा पेश किया है। सर्वे का नाम कन्ज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे है। इसके अनुसार नोटबंदी के बाद जनवरी से अप्रैल 2017 के बीच देश में कुल नौकरियों की संख्या घटकर 40 करोड़ 50 लाख रह गई। जोकि सितंबर से दिसंबर 2016 के बीच 40 करोड़ 65 लाख थी। इसका मतलब यह कि नोटबंदी के बाद नौकरियों की संख्या में करीब 15 लाख की कमी आई।

– देशभर में हुए हाउसहोल्ड सर्वे में जनवरी से अप्रैल 2016 के बीच युवाओं के रोजगार और बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े जुटाए गए थे। इस सर्वे में 1 लाख 61 हजार घरों के 5 लाख 19 हजार युवाओं से बात की गई।

– सर्वे में कहा गया है कि पहले 40 करोड़ 65 लाख लोगों के पास कोई न कोई काम था। लेकिन नोटबंदी के चार महीने बाद 40 करोड़ 50 लाख के पास ही काम रह गया। यानी करीब 15 लाख लोगों का रोजगार छिन गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply