मंत्री अजय मिश्रा के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
लखनऊ. लखीमपुर मामले में अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस चस्पा कर पुलिस ने अजय मिश्रा के बेटे अशीष मिश्रा को तलब किया है।
नोटिस के अनुसार आशीष मिश्रा को 8 अक्टूबर को पुलिस के समक्ष पेश होना है और लखीमपुर में हुई घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जाएगी।
नोटिस के अनुसार पुलिस के समक्ष पेश होकर आशीष मिश्रा को घटना के संबंध में जो भी जानकारी है वह पुलिस को देनी होगी।
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है और वे अब संभावित इलाकों में दबिश देंगी। गौरतलब है कि आशीष के खिलाफ हत्या के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस कर रही छापेमारी की तैयारी
वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि मामले के तूल पकड़ने के साथ ही आशीष मिश्रा फरार हो गया है। इसी को देखते हुए यूपी पुलिस ने टीमें गठित कर उनकी तलाश शुरू की है। अब आशीष को पकड़ने के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी करने जा रही है. वहीं इससे पहले मंत्री अजय मिश्रा ने कहा था कि मैंने अपने बेटे को कहीं नहीं छुपाया. वह बड़ा है। सोच-समझकर निर्णय लेता है।
ये भी पढ़ें..
प्रियंका गांधी गिरफ्तार: पीएसी गेस्ट हाउस बनाया गया अस्थायी जेल
हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे
उसे जब सामने आना होगा तो आएगा। वह खुद फैसले लेता है। अजय मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले में न्यायिक जांच हो रही है, सब कुछ सामने आ जाएगा। अजय मिश्रा ने कहा कि मेरे बेटे पर आरोप लगा है। मुकदमा कोई भी दर्ज करा सकता है. जांच में सब साफ होगा। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा दोषी होगा तो जांच एजेंसियां काम करेंगी। अभी जांच हो रही है होने दीजिए।
