प्रधानमंत्री मोदी ने किया अटल टनल का उद्घाटन
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का शनिवार को उद्घाटन कर दिया है। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लाहौली टोपी पहनाई। थंका पेंटिंग भी भेंट की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मंत्री और स्थानीय विधायक रामलाल मारकंडा ने लाहौली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।


