Wednesday , February 12 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / प्रियंका गांधी का बड़ा दांव, सरकार बनी तो स्कूली बच्चों को 500 से 1500 रुपये मिलेंगे…

प्रियंका गांधी का बड़ा दांव, सरकार बनी तो स्कूली बच्चों को 500 से 1500 रुपये मिलेंगे…

मध्य प्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के मंडला में गुरुवार को ‘जन आक्रोश रैली’ में हिस्सा लिया। प्रियंका गांधी ने इस दौरान जहां मौजूदा बीजेपी सरकार पर हमला किया तो साथ ही कांग्रेस की तरफ से बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया। प्रियंका गांधी ने घोषणा की कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो फिर बच्चों को ‘पढ़ो-पढ़ाओ योजना’ के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को हमारी सरकार हर महीने 500 रुपए देगी। इसके साथ ही आठवीं से 10वीं तक के बच्चों को हर महीने 1000 रुपए देगी। साथ ही 11वीं से 12वीं तक के बच्चों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। हालांकि संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने इसे हर साल पढ़ दिया था। बाद में सुधार करवाया गया कि यह हर महीने की राशि है। कांग्रेस ने पहली बार यह घोषणा की है।

प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ”जब भर्ती की परीक्षाओं में घोटाला है तो नौजवान करे क्या। पढ़ाई करते हैं और अच्छे अंक लाते हैं आगे जाकर फीस भरते हैं। माता-पिता बच्चों को बाहर भी पढ़ने के लिए भेज देते हैं कि अच्छा भविष्य बनेगा। लेकिन परीक्षा में घोटाला हो जाता है। परीक्षा में पास होता है तो नियुक्ति नहीं होती। सबसे बड़ा व्यापम का घोटाला हुआ कितने लोगों की जानें चली गईं। कोई जांच नहीं हुई। सिर्फ सरकार चली जा रही है।

About team HNI

Check Also

लम्बे समय से गैरहाजिर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई: धन सिंह रावत

कहा, नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी …

Leave a Reply