एकाएक गूंजने लगा मोदी-मोदी के नारे
जन समर्थन से उत्साहित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के एकाएक होश उड़ गए। दरअसल, जब रोड शो अपने चरम पर था तभी भीड़ में भारतीय जनता पार्टी के कई झंडे दिखाई देने लगे। उन्होंने मोदी-मोदी का नारा लगाना शुरू कर दिया।
इसे देखकर कांग्रेस के नेताओं की स्थिति खराब हो गई। उन्हें पता नहीं चल रहा था आखिर ये लोग कौन हैं। कहां से आ गए। उनके हाथों में भाजपा का झंडा कहां से आ गया। इसे लेकर कई तरह की कयासबाजी लगाई जा रही है।