Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / यूक्रेन : दो शहरों में सीजफायर, जंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रूस ने लिया फैसला

यूक्रेन : दो शहरों में सीजफायर, जंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रूस ने लिया फैसला

कीव/मॉस्को। रूस ने यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया है। जिसमें कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है तब तक रूस की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया है कि रूसी बसें पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और सूमी शहरों में भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए क्रॉसिंग पॉइंट पर तैयार है जो वहां फंसे हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आपातकालीन सत्र को अल्बानिया, फ्रांस, आयरलैंड, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुलाया था। यूक्रेन के जापोरिज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के हमले के बाद यूरोप में सबसे बड़ी बैठक संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रवादी 3,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और सूमी शहरों में बलपूर्वक रख रहे हैं। रूसी दूत ने दावा किया कि भारतीय छात्रों समेत कई विदेशी नागरिकों को यूक्रेन बलपूर्वक अपने पास रख रहा है और उनकी संख्या चौंकाने वाली है। खार्किव में भारत के 3,189 नागरिक, वियतनाम के 2,700 नागरिक, चीन के 202 नागरिक फंसे हैं। इसके अलावा सूमी में भारत के 576 नागरिक, घाना के 101 नागरिक, चीन के 121 नागरिक फंसे हैं। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply