Monday , May 6 2024
Breaking News
Home / एजुकेशन / खुशखबरी : सैनिक स्कूलों में अब ओबीसी को भी मिलेगा आरक्षण

खुशखबरी : सैनिक स्कूलों में अब ओबीसी को भी मिलेगा आरक्षण

नई दिल्ली। देश के सभी सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण को मंजूरी दे दी गई है। नए सत्र से इसे लागू किया जाएगा। सैनिक स्कूलों में दाखिला चाहने वाले कई विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए खुशखबरी है। अब सैनिक स्कूलों में भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिये भी आरक्षण लागू होगा। केंद्रीय रक्षा सचिव अजय कुमार ने इस संबंध में घोषणा की है।
अजय कुमार ने ट्वीट के जरिए बताया है कि सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 फीसद आरक्षण का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से इसे लागू किया जा रहा है। इस संबंध में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का सर्कुलर भेज दिया गया है।रक्षा सचिव ने ट्विटर पर सर्कुलर की फोटो भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सैनिक स्कूलों में 67 फीसद सीटें उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं जहां वह स्कूल स्थित होता है। शेष 33 फीसद पर अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के छात्रों का एडमिशन होता है। इसके लिए दो लिस्ट तैयार होती है – ए और बी। अब हर लिस्ट में 15 फीसद सीटें अनुसूचित जाती के लिए, 7.5 फीसद अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 फीसद सीटें ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए आरक्षित रहेंगी। गौरतलब है कि वर्तमान में देश में कुल 33 सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनका संचालन रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल्स सोसायटी द्वारा किया जाता है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply