Wednesday , May 8 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / सिक्किम बाढ़ में अब तक 40 की मौत, आपदा के 14 दिन बाद भी 76 लोग लापता…

सिक्किम बाढ़ में अब तक 40 की मौत, आपदा के 14 दिन बाद भी 76 लोग लापता…

गंगटोक। सिक्किम फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 40 हो गई है। अभी भी आपदा प्रभावित राज्य में 76 लोग लापता हैं। गौर हो कि सिक्किम में 4 अक्टूबर को बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई थी। इसमें 88 हजार लोग प्रभावित हुए थे।

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अभी तक आपदा प्रभावित चार जिलों से 4418 लोगों निकाला गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंगन (2705) गंगटोक (1025), पाकॉन्ग (58) नामची (630) में कुल लोगों को खाली कर दिया गया था। हालांकि 40 हताहत हुए हैं, जिसमें पाकॉन्ग सबसे अधिक मौतों (15) की जानकारी है। SSDMA ने कहा कि वर्तमान में, 1852 लोग राज्य के चार जिलों में 19 राहत शिविरों में रह रहे हैं। इससे पहले सिक्किम सरकार ने रविवार को भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों (BOCW) के कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत मजदूरों के लिए 10-10,000 रुपये की राहत राशि घोषित किया गया था।

बता दें कि दक्षिण लोनक झील ग्लोफ से प्रभावित 8,733 से अधिक मजदूरों को गंगटोक में चिंतन भवन में राहत राशि सौंपी गई। इन्हें मुख्यमंत्री प्रेम सिंह गोले की ओर से चेक सौंपा गया। इस बीच भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर क्षेत्र में राहत कार्य जारी रखे हुए है। त्रिशक्ति कोर के अनुसार, बाढ़ के दौरान कट गये सड़कों का पुनर्निर्माण और जिलों के बीच फिर से संपर्क बहाल करने की कोशिश जारी है। सेना की ओर से कहा गया है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में काम लगातार जारी है।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, आठ लोगों का ग्रुप आया था घूमने

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद …

Leave a Reply