Monday , March 2 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / आतंकवादियों ने शोपियां में सीआरपीएफ पर गोलीबारी की, एक जवान घायल

आतंकवादियों ने शोपियां में सीआरपीएफ पर गोलीबारी की, एक जवान घायल

  • सोमवार को अनंतनाग में सरपंच और उनकी पत्नी की कर दी थी हत्या

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपोरा के क्रालचक इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ दल पर गोलीबारी कर दी। जिसमें एक जवान घायल हो गया। सीआरपीएफ ने आतंकवादियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। इससे पहले सोमवार को अनंतनाग जिले में आतंकियों ने भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। इस हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी शामिल थे।
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी हमले में मारे गए सरपंच को कुलगाम जिले में होटल स्नो कैप में एक सुरक्षित जगह रहने के लिए प्रदान की गई थी। दोनों पति-पत्नी थोड़े समय के लिए वहां रहे भी थे, लेकिन वे अनंतनाग टाउन में अपने घर पर रहने के लिए लगातार आग्रह कर रहे थे। एक अंडरटेकिंग ली गई और उनके अनुरोध पर उन्हें अनंतनाग में उनके घर में रहने की अनुमति दी गई थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply