Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / सिक्सर किंग की टाय-टाय फिस

सिक्सर किंग की टाय-टाय फिस

  • 9 मुकाबलों में अब तक एक भी छक्का नहीं मार पाए

नई दिल्ली। इस आईपीएल सीजन में 10.75 करोड़ का सिक्सर किंग की टाय-टाय फिस हो गई है। बात हो रही है पंजाब किंग्स इलेवन के बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल की। धुआंधार बल्लेबाजी के लिए माने जाने वाले इस बल्लेबाज का बैट अब तक खामोश ही रहा है। अब तक इस बल्लेबाज ने 9 मुकाबले खेले हैं। लेकिन एक भी छक्का उनके बैट से नहीं निकल पाया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर खिलाड़ी पर पिछले साल हुई नीलामी में भारी भरकम रकम का दाव लगाया था। 10.75 करोड़ की बोली लगाते हुए पंजाब की टीम ने मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले भी साल 2014 में वह इस टीम के लिए काफी अच्छा कर चुके थे। ऐसे में टीम को इस बार भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन मैक्सवेल ने सबको निराश किया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply