Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में यहां तेज रफ्तार कार का कहर, 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

उत्तराखंड में यहां तेज रफ्तार कार का कहर, 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

उधम सिंह नगर/काशीपुर। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे हर रोज लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बीती रात एक और नई सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहाँ काशीपुर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिलीं जानकारी के बीती देर रात काशीपुर रोड स्थित टॉल प्लाजा के निकट चाय पीने के लिए जसपुर से निकले युवकों की कार अनियंत्रित होकर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास पलट गई। कार में पांच युवक सवार थे। हादसे में 19 वर्षीय शाहरुख, 21 वर्षीय आमिर और 20 वर्षीय खालिद नामक तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि फैज और नसीम दोनों घायल हो गए। घायल युवकों का काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून में फिर सड़क हादसा, डिवाइडर से बाइक टकराने से एमबीए की छात्रा की मौत

बता दें कि राजधानी देहरादून में बीते 11 नवंबर को इनोवा हादसे में 3 युवक और 3 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में सभी की उम्र 19 से 24 साल के बीच थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …