उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

उत्तराखंड पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती…

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए बड़े स्तर पर आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए है। सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं। अल्मोड़ा के कप्तान रहे रामचंद्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रामनगर लाया गया है। देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान होंगे।

जबकि अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं। कमलेश उपाध्याय जो कि एसपी देहात देहरादून के पद पर तैनात थी, अब वह देहरादून में ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाई गई है। इनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय पर होगी। राजधानी की एसपी सिटी रही सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार बनाई गई है।

वहीं प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून बनाए गए हैं। लोक जीत सिंह सीबीसीआईडी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के पद पर तैनाती पाने में सफल रहे। इसके अलावा पंकज गैरोला को एसपी क्राइम हरिद्वार की कमान मिली। वहीं मनोज ठाकुर एएसपी हरिद्वार के पद से खंड अधिकारी सीआईडी देहरादून के पद पर लाए गए है।

Leave a Reply