Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / UKPSC : दस्तावेज न दिखाने वाले 90 अभ्यर्थी पटवारी-लेखपाल भर्ती से बाहर, आयोग ने जारी की सूची…

UKPSC : दस्तावेज न दिखाने वाले 90 अभ्यर्थी पटवारी-लेखपाल भर्ती से बाहर, आयोग ने जारी की सूची…

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेखपाल-पटवारी भर्ती में अपने दस्तावेज नहीं दिखाने वाले 90 अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया है। इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है।

सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए 24 अप्रैल से चार मई के बीच बुलाया गया था। इनमें से 85 अभ्यर्थी ऐसे है, जो निर्धारित तिथियों पर अपने अभिलेख लेकर नहीं पहुंचे। इस वजह से उनके अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो पाया। लिहाजा, आयोग ने इन सभी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया। परीक्षा में पास होकर भी नौकरी से वंचित हो गए हैं। इसी प्रकार पांच अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने दिव्यांग कोटे में अपना दावा पेश किया था।

वहीं इन सभी को अभिलेख सत्यापन में बुलाया गया तो विज्ञापन की शर्तों के हिसाब से दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र नहीं दिखा पाए। इस वजह से इन पांचों को भी पटवारी-लेखपाल भर्ती से बाहर कर दिया गया है। आयोग सचिव के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों के नाम इसमें शामिल हैं, वह आयोग की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर देख सकते हैं। इनमें से किसी को भी अब भर्ती में आगे शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply