Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / UKPSC: JE/AE भर्ती परीक्षा घोटाले में एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

UKPSC: JE/AE भर्ती परीक्षा घोटाले में एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जेई/एई भर्ती घोटाला मामले में एसआईटी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। पटवारी भर्ती घोटाले में शामिल कई आरोपी जेई/एई भर्ती घोटाले में भी शामिल थे। जेल जा चुके 21 आरोपियों से अभी तक 68 लाख रुपए की रिकवरी की गई है।

बता दें कि इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर की गई है। जांच के दौरान एसआईटी ने लाखों की रिकवरी की है। जबकि आरोपी अनुराग के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई। जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की खरीदी गई करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply