Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / UKSSSC: इस दिन आयोजित होगी कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा

UKSSSC: इस दिन आयोजित होगी कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा

देहरादून। उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कनिष्ठ सहायक/ डाटा एंट्री ऑपरेटर/ स्वागती/ मेट/ आवास निरीक्षक/ कार्यप्रवेक्षक/ कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन पूर्व में प्रस्तावित तिथि के अनुसार ही आगामी 19 जनवरी को यानी रविवार को की जाएगी।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पिछले साल चार अक्तूबर को जारी हुए विज्ञापन में परीक्षा की प्रस्तावित तिथि ये थी। अब आयोग ने तय किया कि इसी तिथि पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …