Thursday , July 3 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / Uksssc Paper Leak : हाकम सहित इन छह आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, आदेश जारी

Uksssc Paper Leak : हाकम सहित इन छह आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत समेत छह आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इन आरोपियों की करोड़ों की सम्पत्ति को कुर्क ​की जाएगी। जिलाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

एसटीएफ ने आरोपियों के संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। विदित है कि एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का पर्दाफाश किया था। मामले में सरगना हाकम सिंह सहित 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह सहित आठ आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्टर जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिलाधिकारी ने हाकम सिंह सहित छह आरोपियों की 17,85,70,181 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

आरोपी की कितनी संपत्ति होगी कुर्क…

आरोपी                     संपति

हाकम सिंह             5 करोड 83 लाख 39 हजार 913 रु

चंदन सिंह मनराल   10 करोड़ 57 लाख 88 हजार 708 रु

अंकित रमोला          40 लाख 70 हजार 787 रु

मनोज जोशी           11 लाख 87 हजार 863 रु

दीपक शर्मा            40 लाख 40 हजार 721 रु

जयजीत दास           51 लाख 42 हजार 189 रु

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply