राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा के लिए वोट मांग रहे हैं। इस सिलसिले में रविवार को वे देवरिया में तीन जनसभाएं कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने अखिलेश यादव की जीत का दावा किया। लालू ने कहा कि अब अखिलेश की जीत के बाद बीजेपी का होलिका दहन करेंगे।
लालू ने कहा कि अखिलेश की जीत तय है। उसके बाद बीजेपी का होलिका दहन करेंगे। लालू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैफरून होली संबंधी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
राजद सुप्रीमो यूपी में सपा-कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं। वे वहां सपा के समर्थन में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान वे केंद्र की एनडीए सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खास अंदाज में घेर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वे देवरिया में तीन चुनावी सभाएं कर रहे हैं। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री और उनका पुत्र तेजस्वी यादव भी हैं।
Hindi News India