Sunday , March 16 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / सुबह हुआ रिश्ता, दोपहर में लिए सात फेरे, शाम को दुल्हन ने किया ऐसा कांड की दूल्हा रह गया हैरान

सुबह हुआ रिश्ता, दोपहर में लिए सात फेरे, शाम को दुल्हन ने किया ऐसा कांड की दूल्हा रह गया हैरान

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक बड़ा ही सनसनिक खेल मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान भी हो जाएंगे। दरअसल बुधवार को एक युवक का मंदिर में रिश्ता हुआ। दोपहर में दूल्हा दुल्हन ने साथ फेरे भी ले लिए। शाम को दुल्हन ने ऐसा कारनामा कर डाला, कि दूल्हे के होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात की। उसने बताया कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। बताया कि परिवार गरीब है। उसके लिए 35 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस पर वह तैयार हो गए।

युवती को देखने के लिए बुधवार का दिन तय किया गया। सनी के परिवार वाले रामबाग स्थित एक मंदिर में आ गए। युवती के साथ बिचाैलिये सहित उसकी बहन और जीजा आए थे। पसंद आने पर उन्होंने युवती को सोने की अंगूठी पहना दी। इसके बाद पंडित को बुलाकर सात फेरे भी ले लिए। शाम को परिवार के लोग घर आ गए। तभी दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए एक ऑटो बुलाया। दुल्हन भी बहन को विदा करने के लिए ऑटो में बैठ गई। इस पर सनी को शक हो गया। वह परिवार के लोगों के साथ ऑटो के पीछे लग गए। रास्ते में रोक लिया। इस दाैरान बिचाैलिये और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। दुल्हन और उसकी बहन भाग गए।

सनी ने आरोप लगाया कि बिचाैलिया शादी कराने के लिए 35 हजार रुपये ले चुका था। वहीं दुल्हन को भी सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र पहनाए थे। उन्होंने को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

पेंटिंग बनाकर चार साल की मासूम ने खोला मां की हत्या का राज, पुलिस भी रह गई हैरान

उत्तर प्रदेश। झांसी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 4 …