Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: साथियों के साथ दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: साथियों के साथ दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

ऊधमसिंह नगर। सितारगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहा दौड़ते हुए 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। घटना के बाद से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सिसौना निवासी अनुज जोशी (15) पुत्र हरीश जोशी रविवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ दौड़ रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। पीछे दौड़ रहे गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट ने अनुज के दो साथियों लक्की और योगेश की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हेम भट्ट ने बताया कि अनुज और उसके दो साथी उनके आगे दौड़ रहे थे। अनुज अपने दो साथियों से पीछे हो गया था। अचानक चलते-चलते वह गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। हरीश जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा अनुज अपने दो साथियों के साथ सुबह दौड़ने गया था। अनुज के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। घर में उसकी बड़ी बहन, माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply