Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : चलती कार पर चालक की मौत बनकर गिरी चट्टान, तीन गंभीर

उत्तराखंड : चलती कार पर चालक की मौत बनकर गिरी चट्टान, तीन गंभीर

नैनीताल। जिले के भवाली इलाके में आज शनिवार को कैंची धाम के पास पाडली हाईवे पर खैरना में पर्यटकों की कार पर पहाड़ी से अचानक एक बड़ी चट्टान गिर पड़ी। कार चालक को संभलने का मौका भी न मिल पाया और हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर से घायल हो गये।
हादसे के शिकार हुए सभी पर्यटक यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले बताये गये हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान में जुट गई है। गंभीर रूप से तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिये भेज दिया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply