Thursday , February 26 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्री बस, कई लोगों की मौत की खबर…

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्री बस, कई लोगों की मौत की खबर…

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 20 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। गौर हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …