Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: महिला से दुष्कर्म और बेटियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड: महिला से दुष्कर्म और बेटियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। योग नगरी ऋषिकेश में वीरभद्र रोड स्थित स्टर्डिया कॉलोनी में रहने वाले युवक को पुलिस ने दिल्ली से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे और उसकी बेटियों को घर में आश्रय देने के बहाने से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने बेटियों के साथ भी छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और घर छोड़ते समय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन वह शहर छोड़कर फरार हो गया। फिर भी पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा और उसकी लोकेशन के आधार पर दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली में पुलिस ने कड़ी मेहनत की और त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि आरोपी स्टर्डिया कॉलोनी का निवासी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कॉलोनी वासियों ने खुशी में बम पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि आरोपी केवल पीड़ित महिला और उसकी बेटियों का गुनहगार नहीं है, बल्कि वह आसपास के लोगों को भी धमकाता था। उसके जेल जाने से कॉलोनी के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …